
Ranchi: एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले के आखिरी दिन शुक्रवार को दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और इटली के बीच हुआ. जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खेले गए इस मैच में 2-1 से जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने पांचवां पोजीशन भी हासिल किया. आठ देशों की इस प्रतियोगिता में इटली को छठा स्थान नसीब हुआ. मैच में न्यूजीलैंड की ओर से पहले ही क्वार्टर में कप्तान ओलिविया मेरी और रोज टिनान ने एक- एक गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. हालांकि दूसरे क्वार्टर में इवाना पेसिना ने एक गोल कर अंतर 2-1 कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में ही न्यूजीलैंड के लिए हन्ना कोटर ने एक गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-1 कर दी.

अंततः मुकाबला 3-1 पर छूटा. इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने इस प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया.
इससे पहले शुक्रवार को पहला मुकाबला चिली और चेक रिपब्लिक के बीच हुआ. क्वालिफायर मुकाबले में शामिल आठ देशों के बीच सातवें और आठवें स्थान के लिए हुए इस मैच में जीत हासिल कर चिली ने इस प्रतियोगिता में सातवां जबकि चेक गणराज्य की टीम को आठवां स्थान मिला.
ओलंपिक के लिए जापान पर जीत जरूरी
गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अपने अपने मैच हार चुकी जापान और भारत की टीम अब तीसरे स्थान के लिए आपस में भिड़ेगी. इसमें जीतने वाली टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. इसके बाद आखिरी और फाइनल मुकाबला जर्मनी तथा अमेरिका के बीच होगा.




