JharkhandRanchi

ट्रैफिक नियमों का पालन न करनेवाले पुलिसकर्मी आ जायें बाज, नहीं तो झेलनी होगी विभागीय कार्रवाई

Ranchi :  राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब आम लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी भारी पड़ेगा. आम लोगों के नियमों को तोड़ने पर चालान कटता है या फिर उनके वाहन जब्त किये जाते हैं. अगर अब कोई भी पुलिसकर्मी यातायात नियमों का मजाक उड़ाता पाया जाता है तो कार्रवाई तो झेलनी ही होगी, साथ ही, विभागीय कार्रवाई के लिए भी उसे तैयार रहना पड़ेगा. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.

आदेश में एसएसपी ने कहा कि प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि रांची जिला में पदस्थापित या प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकरी और कर्मी वाहन का उपयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं. जो नियमानुकूल नहीं हैं. वाहन उपयोग करते समय हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं एवं आम जन में पुलिस की छवि खराब हो रही है. अतः रांची जिला में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदधिकारी और कर्मियों को आदेश दिया जाता है कि वाहन चलाते समय यातायात पालन करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि का उपयोग आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें, यदि दिये गये निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो यातायात नियमों के अनुसार जुर्माना के अलावे दोषी कर्मी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में एंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने के मामले में सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button