JharkhandLead NewsNEWSRanchi

मनरेगा: एडमिन खर्च प्रखंड स्तर पर चार व जिला स्तर पर एक प्रतिशत तक खर्च की सीमा तय

Ranchi: रांची,पूर्वी सिंहभूम,कोडरमा,धनबाद,पश्चिम सिंहभूम,पलामू सहित कई जिले द्वारा प्रशासनिक मद में ज्यादा राशि खर्च कर दिया है. मनरेगा से प्रशासनिक खर्चो के लिए राशि दी जाती है. इससे कर्मियों के वेतन भत्ता सहित अन्य प्रशासनिक खर्च होते हैं. मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने समीक्षा में इसे पकड़ा है और ज्यादा खर्च पर चिंता जतायी है. मनरेगा आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि एडमिन खर्च प्रखंड स्तर पर 4 प्रतिशत तथा जिला स्तर पर 1 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये. इसके लिए सभी जिलों को कहा गया है कि वे लेबर इंटेसिव अधिक से अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन करें ताकि एडमिन खर्च सामान्य हो सके.

इसे भी पढ़ें: कैश कांड: राजेश कच्छप ने मांगा दो सप्ताह का समय, आज ED कार्यालय में नहीं होंगे पेश

Related Articles

Back to top button