Uncategorized

सेना सुरक्षा प्रदान करे तो पेशी के लिए तैयार : मुशर्रफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि यदि सेना उन्हें सुरक्षा प्रदान करती है तो वह आत्म-निर्वासन समाप्त कर देंगे। पूर्व सैन्य शासक के वकील अख्तर शाह ने एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि रक्षा मंत्रालय सुरक्षा प्रदान करे तो मुशर्रफ अपने कार्यकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लिए जाने से संबंधित मामले की सुनवाई का सामना करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ने पहले ही एटीसी से अनुरोध किया था कि वह संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे कि अदालत में उनकी पेशी के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस महानिरीक्षक और आंतरिक सचिव को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आदेश दिया था।

मुशर्रफ ने अब रक्षा मंत्रालय से सुरक्षा के लिए कहा है। शाह ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को आंतरिक मंत्रालय पर भरोसा नहीं है, जिसने उनके खिलाफ भारी देशद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है। मुशर्रफ ने सुरक्षा व्यवस्था होने तक व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की है।

शाह ने आवेदन में कहा है कि याचिकाकर्ता पर्याप्त सुरक्षा प्रदान किए जाने पर अदालत में पेश होने को इच्छुक है। वकील ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए इस समय सुरक्षा खतरा बहुत ही गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button