
Ranchi: सरकार गिराने की साजिश मामले में ईडी की टीम आज खिजरी विधायक राजेश कच्छप से पूछताछ करने वाली थी. हालांकि विधायक ने पूछताछ के लिए ईडी से 2 सप्ताह का समय मांगा है. फिलहाल खिजरी विधायक दिल्ली में है.अनूप सिंह ने कैश कांड मामले में राजेश कच्छप समेत दो विधायकों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी मामले में ईडी की टीम पूछताछ करने वाली है.
विधायक राजेश कच्छप ने न्यूज़ विंग से बात करते हुए बताया कि ईमेल के जरिए ईडी को बता दिया है, फरवरी के पहले सप्ताह में ईडी के सामने उपस्थित होंगे.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur : रेल नगरी चक्रधरपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात चोरों ने दो रेलवे क्वार्टर में लाखों के माल पर किया हाथ साफ




