Crime NewsJamshedpurJharkhand

Chaibasa : खूंटपानी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित करने के बाद देर रात पैदल ही पहुंची चाईबासा, सांसद से शिकायत

Chakradharpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटपानी के छात्राओं को तरह तरह से प्रताड़ित करने से परेशान छात्रा रविवार देर रात पैदल ही चाईबासा निकल पड़ी. सभी छात्रो सोमवार सुबह 7.30 बजे चाईबासा पहुंची. उन्होंने इसकी शिकायत सांसद गीता कोड़ा से की. सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से बात कर मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इधर सांसद के मांग पर उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सील से बात की और पूरे मामले की गंभीरता से लेकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है. इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं से बात कर संबंधित वार्डन पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. इसके बाद सभी छात्रों को वाहन की व्यवस्था करके खूंटपानी भिजवाया गया. इस संबंध में छात्राओं ने सांसद से शिकायत किया कि छोटी-छोटी बातों में वार्डन द्वारा तरह तरह का प्रताड़ित किया जा रहा है. छात्रा के साथ मारपीट तो कभी उठक बैठक भी कराया जाता है. छात्राओं ने बताया कि उन्हें हर महीना मीनू का हिसाब से खाना नहीं दिया जाता है और कभी नाली जाम हो जाता है तो कभी कुछ नाम से जुर्माना भी लिया जा रहा है जिससे हम लोग मानसिक रूप से काफी परेशान है.

मामला गंभीर है इसकी जांच होकर करवाई होना चाहिए:त्रिशानु राय

छात्राओं का चाईबासा पहुंचने के बाद सांसद प्रतिनिधि जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय आदि डीसी वापिस पहुँचे संबंधित छात्रों से हर संभव मदद किया और उन्हें भरोसा दिया कि दोबारा उनके साथ कभी प्रताड़ित नहीं किया जाएगा. दोषियों पर व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी.

एक टीम का गठन कर मामले की होगी जांच फिर करेंगे करवाई:अभय

जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सील ने कहा कि मामला सामने आया है एक टीम बनाकर इसकी पूरी जांच की जाएगी. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button