
Palamu: पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन से सटे रेल पटरी से शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव को देखने का स्पष्ट हो रहा था कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी. कुछ देर छानबीन चलने के बाद शव की पहचान हुई. रेल प्रशासन के अनुसार शव बिहार के कटिहार निवासी 50 वर्षीय शिवचरण ऋषि की है. मजदूर के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी जा रही है.
यह घटना हैदरनगर बाजार रेल फाटक संख्या 50 सी के बीच की है. सामने में शराब की दुकान है. आशंका व्यक्त की जाती है कि शराब के नशे में पटरी की ओर जाने पर उसे किसी ट्रेन के धक्का लगा होगा. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. मृतक काले रंग का जैकेट व चेक लूंगी पहन रखा था. शव के पास एक टार्च भी मिला है.
स्टेशन प्रबंधक मो. सलाउद्दीन की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट जपला की टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. रेलवे सूत्रों के अनुसार मजदूर शिवचरण ऋषि हैदरनगर स्टेशन परिसर मंे ही रहता था. सफाई का कार्य करता था और प्लेटफार्म पर ही सोया करता था. लंबे समय से वह यहां रह रहा था. जहां तहां घूमता था और खाते पीते रहता था.




