
Ranchi: 29 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 28 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते है. यहां 26 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे. जबकि 27 और 28 नवंबर को बादल गहरा सकते है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो 29 नवंबर से राज्य में बादल का असर नहीं देखा जायेगा. लेकिन तापमान में ठंड की वृद्धि होगी. लोगों को ठंड का एहसास होगा.
इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी सुरंग हादसा: ड्रिल का काम पूरा होते ही मजदूरों को निकालने में लगेगा सिर्फ 80 मिनट, रेस्क्यू टीम की सबसे बड़ी चुनौती खुदाई
केंद्र की मानें तो 28 नवंबर तक राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर देखा जायेगा. 26 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण हवा की दिशा में बदलाव होगा. पुरवईया हवा चलने से लोगों को नमी का एहसास होगा. जिससे ठंड में वृद्धि महसूस की जायेगी. इसका विशेष असर राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में देखा जायेगा. जिसमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है.
26 से 28 तक दिन भी छा सकते है कोहरा
केंद्र की मानें तो 26 से 28 नवंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का नजारा देखने को मिल सकता है. हवा में नमी के कारण दिन में भी कोहरा जैसी स्थिति बन सकती है. 25 नवंबर को मौसम साफ रहेगा. 27 नवंबर तक राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना है. गिरावट पांच डिग्री तक की दर्ज की जा सकती है.




