JharkhandPalamu

पलामू : जलते कचरे से निकली चिंगारी हुई खतरनाक, मकान और मवेशी जले,सड़क पर आया परिवार

Palamu : घर के आस-पास सफाई करना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया. सफाई कर इक्ट्ठा किये गये कचरे को जलाने के दौरान निकली चिंगारी पूरे मकान को नष्ट कर दी. मकान जहां जलकर नष्ट हो गया. वहीं एक मवेशी की जलने से मौत हो गयी. कुछ मवेशी जलकर जख्मी हो गये. घटना के बाद परिवार सड़क पर आ गया है.

इसे भी पढ़ें : चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह सीट से आजसू उम्मीदवार, सुदेश ने की घोषणा

खपरैल मकान नष्ट, गाय भी मरी 

पलामू जिले के हैदरनगर थानान्तर्गत नौडीहा गांव में शिवबोधन साव के घर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया. खपरैल मकान समेत उसमें रखे अनाज व वस्त्र भी जल गये. ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया. घटना में शिवबोधन की एक गाय की झुलसने से मौत हो गयी. अन्य मवेशी भी आग से जख्मी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : अखबारों में छपी खबर के आधार पर 16 पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

खाने के लाले पड़े

भुक्तभोगी ने बताया कि परिवार के लोग घर के पीछे के हिस्सा में साफ सफाई कर कचरे को जला रहे थे. वहां से निकली चिंगारी खपरैल मकान तक पहुंच गयी, जिससे मकान पूरी तरह जल गया. घर में रखे अनाज, वस्त्र व कागजात भी जलकर राख हो गये. उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी उनके घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी. उस समय भी घर पूरी तरह जल गया था. कर्ज लेकर घर की मरम्मत करायी थी और परिवार के साथ रह रहा था.

इसे भी पढ़ें : वामपंथियों को शामिल नहीं किया गया, महागठबंधन ‘महा’ नहीं बन सका : दीपंकर

पहले भी आग से जल गया था मकान

घटना सोमवार को पूर्वाहन में करीब 11.30 बजे हुई. इस घटना ने प्रभावित परिवार को पूरी तरह से सड़क पर लाकर रख दिया गया है. खाने-पीने के सामानों के साथ-साथ पहनने और ओढ़ने के कपड़े तक नहीं बचे हैं. पूर्व में ही कर्ज लेकर मकान की मरम्मत कराने के कारण अब शिवबोधन को कहीं से कर्ज-उधार मिलने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है. शिवबोधन ने प्रखंड प्रशासन व स्थानीय मुखिया से आर्थिक सहायता की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड के 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है मुख्य आरोपी लोकेश…

Related Articles

Back to top button