
Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर का जो भयावह रूप सामने आया है. उसमें अधिकतर संक्रमितों को सुरक्षित स्थान, सुरक्षित वार्ड की जरूरत पड़ रही है. जिन्हें हॉस्पिटल में जगह मिल गई, उनका तो इलाज शुरू हो जा रहा है, लेकिन जो लोग होम आइसोलेशन में हैं या जिन्हें अभी तक किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है.
अस्पतालों में बेड के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इन परिस्थितियों के मद्देनजर समाजसेवी अनिल कुमार यादव ने कदम उठाया है. श्री यादव राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. पीड़ित मानवता की सेवा करना इनकी दिनचर्या में शुमार है.
इसे भी पढ़ेःहोम आइसोलेशन में रहने वाले 10 हजार से अधिक मरीजों ने स्वरक्षा पोर्टल पर कराया निबंधन
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप और अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए श्री यादव ने राजधानी रांची के गैस गोदाम रोड (पिस्का मोड़, रातु रोड) स्थित अपने दो मंजिला भवन को इमरजेंसी कोविड सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए स्थानीय प्रशासन को देने की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ेःCovid-19 Challenge: गांवों को लौट रहे लाखों श्रमिक, सचिवालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक सरकार हुई “आइसोलेट”




