Ranchi

Ranchi: संगठन के हित और राज्य के गृह रक्षकों की समस्या के समाधान के लिए 4 नए सदस्य मनोनीत

Ranchi: झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय कमेटी की आज बैठक हुई। यह बैठक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व हुई। इस संगठन की बेहतर कार्य करने और राज्य के गृह रक्षकों की समस्या के समाधान के लिए 4 नए सदस्य मनोनीत किए गए हैं। सभी मनोनीत सदस्य का नाम आलोक रंजन, मुकेश कुमार, अशोक कुमार और जगदीश महतो है। आलोक रंजन को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, अशोक कुमार को कार्यालय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है, वहीं जगदीश महतो को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संगठन के कार्य का निष्पादन करने और राज्य के गृह रक्षकों की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पांडे के व्यस्तता के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: ठाकुरगांव थाना में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, रिम्स रेफर

इस बैठक में समान काम के बदले समान भत्ता पर विचार विमर्श किया गया। समान काम के बदले समान भत्ता नहीं मिलने पर संगठन के सदस्यों ने दुख व्यक्त किया और साथ में निर्णय लिया कि यदि न्यायालय के दिए गए आदेश के अनुसार सरकार के द्वारा भत्ता को पारित नहीं किया गया तो संघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा और इसका जवाबदेही सरकार की होगी.

Related Articles

Back to top button