
Ranchi: ईडी की टीम आज आईएएस राजीव अरुण एक्का से पूछताछ करेगी. ईडी ने 15 मार्च को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था हालांकि उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए 24 मार्च तक का समय मांगा था, जिसके बाद ईडी द्वारा उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बता दें कि आईएएस राजीव अरुण एक्का पर आरोप है कि उनके साथ नेताओं व नौकरशाहों के काले धन के निवेशक विशाल चौधरी से काफी मित्रवत व घनिष्ठ संबंध है. झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा बीते दिनों एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया गया था कि सरकारी फाइलें भी आईएएस एक्का विशाल चौधरी के घर पर ही निबटाते थे. इसी कारण राजीव अरुण एक्का को पूजा सिंघल से जुड़े केस में ही ईडी ने समन जारी किया है.




