JharkhandLateharLead News

मकान में छुपा कर रखा गया 84.60 लाख का अफीम बरामद, बारियातू थाना पुलिस ने 16.92 किग्रा अफीम के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Ranchi : लातेहार के बारियातू थाना पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से 16.92 किग्रा अफीम बरामद की गयी है. आरोपी धर्मेन्द्र प्रसाद साव लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र स्थित राजगुरू गांव का रहनेवाला है. आरोपी के पास से 9 पैकेट में रखे 16.920 किग्रा अफीम जिसका बाजार मूल्य 84.60 लाख रुपये है, अफीम को तौलने वाला दो इलेक्ट्रोनिक तराजू ओर मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि राजगुरु गांव में धर्मेन्द्र प्रसाद साव अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री का धंधा करता है. त्वरित कार्रवाई करने पर उसके घर से भारी मात्रा में अफीम की बरामदगी हो सकती है. सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल आरोपी धर्मेन्द्र प्रसाद साव के घर की तलाशी के क्रम में 16.920 किग्रा अफीम बरामद किया. वहीं आरोपी धर्मेन्द्र प्रसाद साव को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बारियातू थाना (कांड संख्या- 46/24) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस को पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र प्रसाद साव ने अफीम के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है. अफीम के धंधे में संलिप्त अन्य तस्करों के विरुद्ध पुलिस छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें – ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे धनबाद, विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button