Dhanbad

ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे धनबाद, विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Dhanbad: जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री बनने के बाद रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में पहली बार धनबाद पंहुचे. जहां कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया. पहले एक होटल में स्वागत किया गया. जिसके बाद बरवाअड्डा किशन चौक, गोबिंदपुर सहित अन्य जगहों पर भी स्वागत किया गया. वही मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के उप विकास आयुक्त सादात अनवर से मुलाकात करने उनके आवास पर गए. जहां कार्य को लेकर जानकारियां लिए. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, अनुशासन समिति के बृजेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसीयों ने मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर धनबाद में सालो से बंद कांग्रेस कार्यालय खोलने पर पहल करने की मांग किए. जिसपर इरफान अंसारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय को जल्द खुलवाने को लेकर पहल करने की बात कही. इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हम मंत्री बनने के बाद अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा किए और कई दिशा निर्देश दिए. ग्रामीण विकास विभाग में ईडी कांड के बाद विभाग के लोग डरे हुए है. साथ ही कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोग कह रहे थे. सभी सीट जीतेंगे लेकिन पहले से भी काफी कम सीट मिला. विधानसभा चुनाव हमलोग एक फिर जीतेंगे और सरकार बनाएंगे.

इसे भी पढ़ें: 12 और 13 जुलाई को राज्य में बारिश की संभावना, मानसून टर्फ से पड़ेगा असर

Related Articles

Back to top button