JamshedpurJharkhand

सोनारी की युवती से विदेशी डॉक्टर बनकर 11 लाख ठगे, शादी.कॉम पर डाला था बायोडाटा

Jamshedpur : सोनारी की एक 25 वर्षीय युवती से विदेशी डॉक्टर बन साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये की ठगी कर ली. युवती की शिकायत पर जमशेदपुर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता इस मामले की जांच कर रही हैं. युवती शहर की एक बड़ी कंपनी में काम करती है. अपनी लिखित शिकायत में युवती ने बताया है कि उसने शादी डॉट कॉम पर अपना बायोडाटा डाला था. करीब एक महीने पहले एक विदेशी युवक ने उससे शादी करने की इच्छा जतायी. युवक ने बताया कि वह डॉक्टर है और विदेश में रहता है. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. एक महीने तक दोनों में लगातार बातचीत होती रही.

इसे भी पढ़ें – झारखंड : शहरी निकायों में नियुक्ति के नियम में बदलाव, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर समेत कई पदों पर नियुक्ति में मिलेंगे कई कोर्स के विकल्प

युवती का भरोसा जीतने के बाद युवक ने उससे मिलने की इच्छा जताई. उसने कहा कि वह उससे मिलने के लिए भारत आ रहा है और उसके लिए कुछ गिफ्ट भी ला रहा है. युवती ने बताया कि ठग ने उसे पहले बताया कि भारत आने के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उसे कस्टम वालों ने पकड़ लिया है और सामान छोड़ने के लिए पैसों की मांग की जा रही है. ठग युवक ने कहा कि उसके पास भारतीय करेंसी में इतने पैसे नहीं है कि वह सामान छुड़ा सके. युवती उसके झांसे में आ गयी. इसके बाद ठग ने उससे अपने खाते में पैसे मंगाये. वह भी लगातार उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करती रही. ठग ने करीब 20 में उससे 11 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिये और उसके बाद संपर्क बंद कर दिया. युवती को जब ठगे जाने का एहसास हुआ, तो उसने साइबर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की.

इसे भी पढ़ें – लखीमपुर खीरी जाने से पहले राहुल गांधी की पीसी, कहा- भारत में अब लोकतंत्र नहीं तानाशाही है

Related Articles

Back to top button