
New Delhi : लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद से राजनीति चरम पर है. विपक्षी नेता लगातार लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश रहे हैं. राहुल गांधी ने भी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बाद यूपी जाने से पहले राहुल गांधी ने पीसी कर योगी पर जमकर निशाना साधा. मौके पर उन्होंने एक पात्रकार के सवाल पर कहा कि आपलोग अपना काम भुल चुकें हैं.
उन्होंने कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है और जीप से किसानों को कुचला जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि अब तक मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है.
राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है. केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा है.
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यहां बड़ा मुद्दा किसानों का है. हमारी पार्टी किसानों के हक की बात करेगी.
इसे भी पढ़ें : एमजीएम अस्पताल : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स नर्स बेमियादी हड़ताल पर




