
Ranchi : ईडी के अधिकारी आज सुबह से ही तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित शाहदेव के ठिकाने पर छापेमारी कर रहे हैं. यह छापेमारी करीब 8 घंटे से जारी है. ईडी के अधिकारियों ने तुपुदाना ओपी में भी छापेमारी की है और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये हैं. ईडी के अधिकारियों ने तुपुदाना ओपी में करीब 2 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की और वहां पर लगे वाहनों की भी जांच की गयी. इस मामले में फिलहाल ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं और अब तक की छापेमारी में आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल और 15 लाख से अधिक कैश बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें – ईडी की रेड में लाखों रुपए और आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद



