News Wing
Washington, 20 November: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन यूसीएलए बास्केटबॉल खिलाड़ियों को चीन की जेलों में ही छोड़ देना चाहिए था. उन्होंने ऐसा एक खिलाड़ी के पिता की ओर से कृतज्ञता नहीं दिखाये जाने के कारण कहा. बता दें कि खिलाड़ियों के पकड़े जाने के समय ट्रंप एशिया दौरे पर थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग से खुद इस मामले को खत्म करने में मदद के लिये कहा था.
इसे भी पढ़ें- चिली: दोबारा राष्ट्रपति बन सकते हैं सेबेस्टियन पिनेरा
चीन में चोरी करना बहुत बड़ा आरोप
ट्रंप ने कल ट्विटर पर कहा कि अब तीनों बास्केटबॉल खिलाड़ी चीन से बाहर हैं और जेल से बच गए हैं. लि एंजेलो के पिता लावार बाल इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे कि मैने उनके बेटे के लिये क्या किया है. उनका कहना है कि चोरी कोई बड़ी बात नहीं है. मुझे उनको जेल में ही छोड़ देना चाहिए था. उन्होंने लिखा कि चीन में चोरी बहुत बड़ा गुनाह है और इसके लिये पांच-दस साल की जेल होती है. लावार को ऐसा नहीं लगता. मुझे चीन के अगले दौरे पर ही उनके बेटे को छुड़ाना चाहिये था, एहसानफरामोश.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




