JharkhandRanchi

सूरत-ए-हालः जेबीवीएनएल के ईजी बिजली एप्प के मात्र 887 सबस्क्राइबर्स  

  • डेल वाई कंपनी ने डिजाइन किया है एप्प, उपभोक्ताओं ने कई बार की एप्प अपडेट न होने की शिकायत
  • शिकायतों के बाद भी जेबीवीएनएल ने नहीं किया कोई रिव्यू

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने साल के शुरुआत में ई बिजली या ईजी बिजली एप्प बनावाया. एप्प के जरिये उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली पेंमेंट समेत बिजली और अपने कनेक्शन के बारे में जानकारी रख सकते हैं.

इस एप्प को जेबीवीएनएल की ओर से लांच किये एक साल होने को हैं, लेकिन लोगों तक इसकी पहुंच और इसकी उपयोगिता को लेकर जेबीवीएनएल और ऊर्जा विभाग चिंतित हैं.

जेबीवीएनएल ने डेल वाई नामक सहयोगी कंपनी के साथ मिल कर इस एप्प को तैयार करवाया. एप्प को डिजाइन डेल वाई ने किया और इसका क्रियान्वयन जेबीवीएनएल कर रही है. लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इसके सबस्क्राइबर्स में कोई इजाफा नहीं हुआ.

खुद जेबीवीएनएल के ई बिजली में उपभोक्ताओं के एप्प के सही से काम न करने की शिकायत की है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने एप्प बनने में और इसके रख रखाव में कितनी राशि खर्च हो रही इसकी जानकारी नहीं दी.

इसे भी पढ़ें – #Unemployment: सफाई कर्मचारियों के 549 पद के लिए 7000 इंजीनियर, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर ने किया आवेदन

अब तक मात्र 887 सबस्क्राइबर्स

एप्प में अब तक मात्र 887 सबस्क्राइबर्स हैं. वहीं उपभोक्ताओं ने इसी वेबसाइट में शिकायत की है. जिसमें एप्प का अपडेट न होना, सर्वर स्लो रहने समेत अन्य शिकायतें हैं. जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारियों से इस संबध में बात की गयी. जानकारी हुई कि एप्प लांच करने के बाद से इस पर कोई काम नहीं किया गया.

यहां तक कि सबस्क्राइबर्स को हो रही परेशानियों का रिव्यू भी जेबीवीएनएल नहीं करता. खुद अधिकारियों ने माना की लोगों की सुविधा के लिए एप्प को लांच किया गया लेकिन अगर इसकी त्रुटियों को ठीक नहीं किया जाता तो यह परेशानी का सबब है.

फिलहाल जेबीवीएनएल की ओर से उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच को लेकर कोई कदम नहीं उठाये जा रहे और न ही इसकी टेक्निकल समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है. एप्प के जरिये लोग नये कनेक्शन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – सभी पार्टियों के घोषणापत्र में क्या-क्या है समान, किन खास मुद्दों को दिया है अलग से स्थान, पढ़िये रिपोर्ट

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जायेगा

ऊर्जा विभाग से जानकारी मिली कि बिजली बोर्ड की सेवाओं और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता के लिए ऊर्जा विभाग की ओर से जागरूकता कार्यकम चलाया जायेगा. आचार संहिता के कारण कार्यक्रम शुरू नहीं किये जा रहे हैं.

विभागीय तौर पर इसकी तैयारी कर ली गयी है. खुद ऊर्जा विभाग की मानें तो उपभोक्ताओं के बीच ईजी बिजली एप्प या ई बिजली को लेकर जागरुकता की कमी है और एक साल में एप्प में उपभोक्ताओं की संख्या में अधिक इजाफा भी नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें – मोदी की जिम्मेदारी, राज्य की कमान संभाल रहे ‘छोटे भाई’ उद्धव का करें सहयोग: शिवसेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button