
Ranchi: राजधानी रांची के लापुंग इलाके में प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मृतक का नाम नामजन बारला था. इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम अमृत होरो है. बताया जाता है कि अमृत को शक था कि हमारी पत्नी से नामजन बारला से नाजायज संबंध है. इसी शक में नामजन बारला की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया.




