Khas-KhabarNational

#Unemployment: सफाई कर्मचारियों के 549 पद के लिए 7000 इंजीनियर, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर ने किया आवेदन

Coimbatore: देश में बेरोजगारी की समस्या कितनी भयानक हो चुकी है. इसका उदाहरण कोयंबटूर में देखने को मिल रहा है. कोयंबटूर कॉरपोरेशन ने सफाई कर्मी ग्रेड-1 के लिए 549 पदों के लिए वैकेंसी निकाली, जिसके लिए इंजीनियर, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर ने आवेदन किया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, करीब 7 हजार इंजीनियर, स्नातक पास और डिप्लोमा होल्डर युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है. बुधवार से शुरू हुए तीन दिनों के इंटरव्यू और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए आवेदन किया है.

इसे भी पढ़ेंः#Bihar: नीतीश सरकार के खिलाफ अनशन पर उपेंद्र कुशवाहा, समर्थन देने पहुंचे BJP MLC, JDU ने बताया ड्रामा

सरकारी नौकरी की चाहत

सफाई कर्मचारियों के लिए आवेजन पर एक अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर करीब 70 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों ने आवेदन भरा है, जिन्होंने इंजीनियर, स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमा होल्डर हैं. इनमें कुछ आवेदक ऐसे भी हैं जो निजी कंपनियों में काम करते है. लेकिन सरकारी नौकरी ने उन्हें आकर्षित किया क्योंकि इन पदों के लिए शुरुआती वेतन 15,700 रुपए है.

स्थाई नौकरी के लिए जद्दोजहद

स्थायी सफाई कर्मचारी की नौकरी पाने के लिए आवेदन करने वालों में कुछ लोग ऐसे में हैं, जो कॉरपोरेशन में करीब 10 सालों से सफाई-कर्मी का काम कर रहे हैं. लेकिन स्थाई नौकरी पाने की लालसा में उनलोगों ने भी आवेदन भरा है.

आवेदकों में बहुत से ऐसे ग्रेजुएट युवा हैं, जिन्हें ढंग की नौकरी नहीं मिली. और परिवार के भरण-पोषण के लिए वो 6-7 हजार की मामूली वेतन पर 12-12 घंटे निजी कंपनियों में काम करते हैं.
जबकि कॉरपोरेशन में ग्रेड-1 सफाई कर्मचारी की सैलरी 15,700 रुपए है.

साथ ही सुबह 3 घंटे और शाम को 3 घंटे इन्हें काम करना होगा. जो उन्हें अवकाश के दौरान दूसरे छोटे काम करने का विकल्प भी प्रदान करता है. निगम के पास अब 2,000 स्थायी और 500 संविदा सफाई कर्मचारी हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Bihar: JDU के बाद LJP ने भी BJP के साथ गठबंधन को बिहार तक बताया सीमित, नीतीश ही होंगे NDA का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button