
Ranchi: रांची में इनदिनों बढ़े आपराधिक घटनाओं के बीच एकबार फिर अपराधियों ने अपनी दुस्साहस का परिचय दिया है. अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो महतो टोली में बाबू खान नाम के एक व्यक्ति को मंगलवार रात गोली मार दी. गोली लगने से बाबू खान की मौके पर ही मौत हो गई. बाबू खान कोयला साइडिंग की देख-रेख का काम किया करता था. इधर हत्या के विरोध में स्थानीय लोग ने नगड़ी में रोड को जाम कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंःपीएम मोदी का लेखः ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भारतवासियों के दिलों…
क्या है मामला

बताया जा रहा है कि नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो महतो टोली में मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने बाबू खान को गोली मारी. अपराधियों ने बाबू खान को 6-7 गोली मारी है. जिसके कारण बाबू खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाबू खान नगड़ी में कोयला साइडिंग का काम का देखरेख करता था. बताया जा रहा है कि बाबू खान अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से बाबू खान की हत्या की गई है.
इसे भी पढ़ेंःCBI विवादः अपने ट्रांसफर के खिलाफ SC पहुंचे एके बस्सी, अस्थाना घूसकांड की SIT जांच की मांग
हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
रांची में बढ़ते अपराध को लेकर एकबार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बाबू खान की हत्या के विरोध और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतरे है. लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी का भी मांग कर रहे हैं. मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझने का प्रयास कर रही है.
मामले को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा देर रात घटना का अंजाम दिया गया है. मृत युवक कोल साइडिंग का काम देखता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




