JharkhandLead NewsRanchi

रांची में हाईटेंशन तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो ट्रांसपोर्टर समेत चार गिरफ्तार

चोरी का दस क्विंटल तार बरामद

Ranchi : पुलिस ने रांची के ग्रामीण इलाकों से हाईटेंशन तार की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ट्रांसपोर्टर राजू कुमार, ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह व दो अन्य शामिल हैं. इनमें एक गोदाम संचालक भी शामिल है. पुलिस की टीम ने करीब 10 क्विंटल तार बरामद भी किया है.

इसे भी पढ़ेंःशराब माफिया ने सिपाही की पीट-पीटकर हत्या की, दारोगा को भाला मारकर किया घायल

पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद अरगोड़ा स्थित एसआरएल लॉजिस्टिक गोदाम में छापेमारी की. जहां से भारी मात्रा में हाईटेंशन तार की बरामदगी हुई. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का बड़ा नेटवर्क हाईटेंशन तार की चोरी में संलिप्त है. ये रांची के ग्रामीण इलाकों से तार की चोरी करवाता है. फिर इसे अलग-अलग जगहों पर बेचा जाता  है.

Related Articles

Back to top button