JharkhandRamgarh

बड़कागांव और केरेडारी के लोगों को बिजली कटौती से मिलेगी निजात, जल्द शुरू होगी हरली विद्युत सब स्टेशन

Ramgarh : बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के लोगों को बिजली समस्या से निजात मिल सकती है. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत के ग्राम ललकी माटी में बहुप्रतीक्षित विद्युत सब स्टेशन का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है तथा सबस्टेशन का ट्रायल चल रहा है.

बड़कागांव में एकमात्र सबस्टेशन रहने के कारण लो वोल्टेज, लोड शेडिंग तथा अत्यधिक बिजली कटौती की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा था. अंबा प्रसाद ने कहा कि हरली सबस्टेशन को जल्द चालू इसके लिए वो लगातार प्रयासरत हैं.

इसे भी पढ़ें:मंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र से MSP की मांगी गारंटी, कहा- कृषि कानून वापस लेने के बावजूद भी किसानों की चिंता नहीं हुई खत्म

उन्होंने कहा कि हरली विद्युत सब स्टेशन चालू हो जाने से बड़कागांव सब स्टेशन पर निर्भरता कम हो होगी एवं बड़कागांव तथा केरेडारी के ग्रामीणों को बिजली की की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अंबा प्रसाद ने कहा कि आंगो पंचायत के ग्राम गुड़कुआ, सिमराजरा, चेपाकला पंचायत के पदनवटाड़, जरजरा के मचवाटाड़ समेत कई ग्राम जहां आजादी के बाद भी बिजली नहीं पहुंची है. उन जगहों पर भी बिजली पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:UP में सपा, कांग्रेस, बीएसपी को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए दो पूर्व मंत्री सहित 5 बड़े नेता

Related Articles

Back to top button