
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) को तगड़ा झटका दिया है. इन तीनों ही पार्टियों के 4 बड़े नेता और एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है.
रिटायर्ड आईएएस भी हुए शामिल
सोमवार को पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बीएसपी के मनोज दिवाकर, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला और रिटायर्ड आईएएस बीजेपी में शामिल हो गए. यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई.
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं. वहीं विजय मिश्रा सपा की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वो गाजीपुर के रहने वाले हैं. साल 2017 में वो बीएसपी में शामिल हो गए थे. इसके अलावा बीजेपी में शामिल राम शिरोमणि शुक्ला कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :कैडर बंटवारे से झारखंड आये बिहार निवासी कर्मी को आरक्षण का लाभ नहीं देने के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
क्या कहा यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित परिवारों के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. जयनारायण तिवारी, विजय मिश्रा, मनोज दिवाकर, अशोक कुमार सिंह और राम शिरोमणि शुक्ला समेत सभी का स्वागत है. देश और राज्य का दुर्भाग्य है कि नेता राजनीति करते-करते वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने लगे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : Reliance Jio ने भी बढ़ाई प्रीपेड रिचार्ज की कीमतें, जानें क्या होंगे नये टैरिफ प्लान




