BiharCrime News

भागलपुर में मिट्टी में दबने से युवक की मौत, अवैध बालू खनन के कारण हुआ हादसा

Bhagalpur : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंस गयी, जिस कारण युवक उसमें समा गया. यह घटना पुरैनी टोला सोनूचक पंचायत में हुई है. मृतक यहां बालू खुदाई का काम कर रहा था. इस बीच बांध से मिट्टी ढह गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान जागेश्वर मंडल के 18 वषीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है.

गौरतलब है कि जगदीशपुर क्षेत्र में कई जगह बालू का अवैध खनन होता है. घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया. ग्रामीण द्वारा थाना को सूचना देने पर करीब 2 घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:मंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र से MSP की मांगी गारंटी, कहा- कृषि कानून वापस लेने के बावजूद भी किसानों की चिंता नहीं हुई खत्म

Related Articles

Back to top button