Bokaro

डीवीसी बोकारो थर्मल में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल के डीवीसी पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष में डीवीसी अधिकारियों-कर्मचारीयों हेतु एक दिवीसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन डीवीसी के वरीय जीएम सह एचओपी आनंद मोहन प्रसाद, जीएम ओएंडएम एस भट्टाचार्य, डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर, डीजीएम नरेश मुरास्कर,अखिलेन्दु सिंह,शैलेश कुमार, कार्यशाला में आमंत्रित वक्ता डॉ संजय जायसवाल, प्रोफेसर विद्यासागर विश्वविद्यालय, मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के डॉ मधुसिंह, प्रोफेसर, खुदीराम बोस सेन्ट्रल कॉलेज, कोलकता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. एचओपी द्वारा आमंत्रित वक्ताओं को संजीवनी पौधा एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. बीजी होलकर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत करते हुए राजभाषा के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया. एचओपी ने राजभाषा कार्यशाला पर कहा कि हम सभी को अपने प्रतिदिन के कार्यालयीन कार्यो में हिंदी को बढ़ावा देना होगा तभी राजभाषा का सही विकास एवं प्रसार होगा. आमंत्रित वक्ता डॉ संजय जायसवाल ने हिंदी भाषा की सहजता एवं सरलता के बारे में बताया एवं साथ ही साथ स्वयं द्वारा रचित कुछ कवितायें भी सुनाई.डॉ मधु सिंह द्वारा हिदीं भाषा के वैश्विकरण के बारे में बताया गया. उन्होनें बताया कि हमारी हिंदी भाषा न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में बोली व समझी जाती है. उन्होनें यह भी कहा कि हमारी हिंदी फिल्मों द्वारा भी विश्वभर में हिंदी का विकास एवं प्रसार होता है.कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग की प्रबंधक अंजु बोपाई, डिप्टी मैनेजर तनिषा शिल्वी,सहायक प्रबंधक अनुराग सिन्हा एवं अविनाश कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार, सुरजीत सिंह, उप प्रबंधक (सर्तकता) तारीक सईद, प्रबंधक (वित्त) एमके चौधरी, एसके ओझा, दीनानाथ शर्मा, संजय राय, मनोज सिंह, केरल टुडू, बेनुधर बेहरा, शाहिद इकराम इत्यादि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी रवि सिन्हा द्वारा किया गया.

Related Articles

Back to top button