
Giridih: यौन शोषण के आरोपी स्टूडियो संचालक को गिरिडीह की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने थाना में केस दर्ज कराया था. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने भी किया है. जबकि दो दिन पहले पीड़िता को आरोपी ने पैसे का लालच देकर गर्भपात कराने का सुझाव भी दिया था. लेकिन जब सदर अस्पताल के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में पीड़िता ने जांच कराकर बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया. तब पता चला कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी हे. जानकारी के अनुसार पीड़िता बिरनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है तो आरोपी स्टूडियो संचालक भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. कुछ दिनों पहले ही पीड़िता और आरोपी के बीच पहचान हुई थी. इस दौरान पीड़िता उसके स्टूडियो में मोबाईल रिचार्ज कराने जाती थी. जहां आरोपी ने उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया, जिससे वो गर्भवती हो गयी.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत




