Lead NewsNational

तूफान को लेकर ओड़िशा ने 12 जिलों को किया सतर्क

Bhubaneshwar : ओड़िशा सरकार ने 26 मई को राज्य के तट पर चक्रवाती तूफान के आने की आशंका के मद्देनजर 12 जिलों के प्राधिकारियों को सतर्क कर दिया और कहा कि वह हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें – गाजा में संघर्ष विराम का इजराइल का ऐलान!

विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि ओड़िशा को भारत मौसम विज्ञान विभाग का बुलेटिन मिला, जिसमें बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान जताया गया है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इस तूफान के 26 मई तक ओड़िशा-पश्चिम बंगाल तट से गुजरने की संभावना है.

जेना ने कहा कि सरकार चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्राधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 क्रैश, पायलट की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button