
Delhi : पंजाब के मोगा जिले के पास गुरुवार देर रात इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 क्रैश हो गया. यह भारतीय सेना के लिए बड़ा झटका है. इस घटना में फाइटर प्लेन के पायलट भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह फाइटर प्लेन अपनी रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था. फिलहाल प्लेन किस वजह से क्रैश हुई इसका पता पता नहीं चल पाया है. जांच के लिए कमिटी गठित कर दी गयी है.
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. इंडियन एयर फोर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिमी सेक्टर में भारतीय वायुसेना के एक बाइसन विमान ट्रेनिंग पर निकला था. अचानक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
वायुसेना ने जताया दुख
प्लेन को पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी चला रहे थे. प्लेन क्रैश में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. भारतीय वायुसेना ने दुखद नुकसान पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वायुसेना शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.




