JharkhandKodermaLead News

बैंड, बाजा और बारात के लिए हो जायें तैयार, 17 जनवरी से लग्न शुरू

इस साल 51 शुभ मुहूर्त हैं, सबसे अधिक मई में 16 दिन शुभ मुहूर्त हैं

Koderma : शादी-विवाह की तैयारी कर रहे लोगों और इससे जुड़े कारोबार का इंतजार करनेवालों का इंतजार अब खत्म होनेवाला है. वर्ष 2023 के जनवरी से ही विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे. जनवरी माह में 17 जनवरी से 28 फरवरी तक कई लग्न हैं. आचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि 28 फरवरी के बाद से होला अष्टक लगेगा जो कि 8 मार्च तक रहेगा उसके बाद 31 मार्च से 29 अप्रैल तक तारा खरमास की वजह से दो माह तक शुभ मुहर्त नहीं है. फिर 1 मई से लग्न शुरू होगा. इधर वर-वधु के परिजनों के घरों में शादी विवाह की तैयारी शुरू हो गयी है. गहने से लेकर दुल्हन के लिए लहंगा और दूल्हे के लिए शेरवानी व सूट की बुकिंग हो चुकी है. इस साल कुल 51 दिन शुभ मुहूर्त हैं, जबकि गत वर्ष 2022 में 38 विवाह मुहूर्त पड़े थे, जबकि वर्ष 2021 में 52 मुहूर्त थे. हालांकि 2020 के आधे मुहूर्त कोरोना की भेंट चढ़ गये, क्योंकि कोरोना व लॉकडाउन की वजह से करीब चार माह तक शादियां नहीं हो सकीं. बताते चलें कि 14 दिसम्बर से 14 जनवरी तक 1 माह के बाद लग्न नहीं था. इधर लग्न को लेकर बैंड बाजा के अलावा मैरेज हॉल, धर्मशाला, वाहनों के साथ-साथ ब्यूटीपार्लर, कैटरिंग की बुकिंग करा ली गयी है. ट्रेनों में भी शादी विवाह के कारण रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है. इस वर्ष सबसे ज्यादा विवाह मई माह में 16 दिन और फरवरी माह में 14 दिन होंगे जबकि सबसे कम विवाह नवम्बर में 2 दिन होंगे. 29 जून से 4 माह तक चतुर्मास में नहीं शुभ मुहूर्त नहीं हैं, जबकि 14 दिसम्बर से 14 जनवरी खरमास की वजह से शादी विवाह नहीं होंगे.

माह और लग्न की तारीख

जनवरी- 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31

फरवरी- 1, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 18, 22, 27

मई- 2, 3, 6, 7, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30

जून- 3, 5, 8, 11, 12, 13

नवम्बर- 28, 29

दिसम्बर- 3, 4, 5, 6, 7

किस साल कितने लग्न के दिन थे

2017 – 54

2018 – 59

2019 – 111

2020 – 52

2021 – 52

2022 – 38

इसे भी पढ़ें – ‘हमीन कर बजट’ पोर्टल तथा मोबाइल एप लांच किया सीएम ने

Related Articles

Back to top button