JharkhandLead NewsRanchi

‘हमीन कर बजट’ पोर्टल तथा मोबाइल एप लांच किया सीएम ने

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में ‘हमीन कर बजट’ पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया. इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे. बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट के माध्यम से भेज सकेंगे. तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देनेवाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा.

इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग केके सोन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग राजेश शर्मा, निदेशक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार उमाशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढे़ें – Chakradharpur : रेल लाइन पार करने के दौरान आ गई ट्रेन, चपेट में आकर युवक का दहिना पैर कटा, हालत गंभीर, जमशेदपुर रेफर

Related Articles

Back to top button