
Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या का घेराव किया गया. यह घेराव यूजी और पीजी की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराने को लेकर किया गया. मौके पर ज्ञापन भी दिया.
इंदरजीत सिंह ने दो दिन पहले ही इस मामले को लेकर रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया था. विदित हो कि हजारों छात्राएं जो दूसरे दूसरे राज्य में रहती हैं रांची आकर ऑफलाइन परीक्षा देने में समर्थ नहीं हैं. कोरोना काल को देखते हुए अभी सभी जगह परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं. अभी न ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू हुई है न रहने की और इस कोरोना काल में ऑफलाइन परीक्षा देना संभव नहीं. रांची के और भी सभी दूसरे कॉलेजो में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से परीक्षा ली जा रही है. मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित कर के छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – बीआइटी मेसरा के पॉलिटेक्निक संस्थान में एडमिशन शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने प्राचार्य को कहा कि अगर दो दिनों में छात्र हित में फैसला नहीं आया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि आज कॉलेज की बोर्ड बैठक की जायेगी एवं यूनिवर्सिटी से राय विचार करके जल्द ही छात्र हित में निर्णय लिया जायेगा. छात्राएं पैनिक न हों. कोशिश है कि ऑनलाइन ही परीक्षा ली जाये. मौके पर इंदरजीत सिंह, प्रणव सिंह, राहुल महतो, नंदिनी, प्रेरणा एवं वीमेन्स कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं.
इसे भी पढ़ें – सीसीएल की आम्रपाली परियोजना की ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मियों पर फायरिंग, 3 जख्मी



