
Ranchi : लोहरदगा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. जिसके बाद गिरफ्तार कर रांची ले गयी. सरोज कुमार नामक व्यक्ति से राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन का कागजात निकालने के लिए 6000 रु की मांग की गई थी. सरोज कुमार रिश्वत देकर काम नहीं करना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी द्वारा सरोज कुमार की बातों सत्यता की जांच की गयी. जिसके बाद एसीबी की टीम रामा महतो के आवास में पहुंची जहां रिश्वत की राशि के साथ राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया.



