
Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाना है. अतः ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया – टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस 20 नवंबर और 23 नवंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा रांची-हटिया से विजयवाड़ा और दक्षिण की ओर जाने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का निर्णय हुआ है.दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने के कारण इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – आलप्पुझा एक्सप्रेस 19 से 30 नवंबर के बीच (19-23-25-30 नवंबर) अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा |
- ट्रेन संख्या 18637 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 22837 हटिया- एरणाकुलम एक्सप्रेस 25 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
- ट्रेन संख्या 12835 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 26 नवंबर तक (19-26 नवंबर) अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी .



