Giridih

विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाली भाजपा अब प्रत्याशी खरीद रही है: सुप्रियो

Giridih: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे झामुमो के वरीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता किया और भाजपा पर जमकर बरसे. सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के पास सीएम के योग्य चेहरा नहीं है तो भाजपा सरकार बनाकर करेगी क्या. सुप्रियो ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मईंया सम्मान योजना को लेकर याचिका खारिज कर भाजपा को करारा तमाचा जड़ा है. क्योंकि हेमंत सरकार के योजनाओं को भाजपा गलत बताती है. और खुद ही ऐसी योजनाओं को फिर ले भी आती है.

एक सवाल का जवाब देते हुए सुप्रियो ने कहा कि पीएम आवास योजना का फंड साल 2022 से केंद्र सरकार ने राज्य को नहीं दिया. फिर इस तरह के सवाल पत्रकार किसी के इशारे पर पूछते ही क्यों है जबकि हेमंत सरकार तो अपने 1 लाख 20 हजार का फंड मांग रही है वही दे, तो फिर 20 साल केंद्र सरकार से कोई फंड नहीं मांगा जाएगा. लेकिन अधिकारियों के लापरवाही पर आवास योजना का रुके काम पर सुप्रियो खामोश भी हो जाते हैं. प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय से से जोड़ते हुए कहा कि पहले वो विधायकों को खरीदते थे, अब तो भाजपा ने नया ट्रेंड चालू करते हुए सीधे प्रत्याशियों को खरीदना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button