
NewsWing Desk: शहर के प्रतिष्ठित स्कूल एक शिक्षक और एक छात्रा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें शिक्षक छात्रा से अपने प्रेम का इजहार कर रहा है. शिक्षक का यह प्यार एकतरफा है. शिक्षक तीन बच्चों का पिता है. शहर में संचालित एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक को ना तो स्कूल की प्रतिष्ठा का ख्याल रहा और न ही गुरु-शिष्य परम्परा का. करीब 50 वर्षीय शिक्षक ने एक छात्रा को ‘आइ लव यू जान’ कहते हुए उसके सामने पत्नी बनने का प्रस्ताव रख दिया. स्कूल में ही पढ़ने वाली छात्रा के साथ शिक्षक की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. ऑडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. आम लोगों में शिक्षक के प्रति आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें – गुमला मॉब लिंचिंगः पुलिस चाहती तो बच सकती थी प्रकाश लकड़ा की जान, देखें वीडियो
मैं तुम्हें प्यार करता हूं, तुम करो न करो
वायरल ऑडियो में शिक्षक को छात्रा पर आइ लव यू बोलने का दबाव डालते हुए सुना जा सकता है. शिक्षक ने कहा है कि मैंने तुम्हे फेल से पास कराया है. तुम्हारे लिए बहुत मेहनत की है. छात्रा ने जब थैंक्यू सर कहा तो शिक्षक को सर सुनना अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा थोड़ी देर के लिए टीचर मत समझो. मैं तुम्हें प्यार करता हूं, तुम करो न करो. कोई सुन रहा है क्या, नहीं सर, ओके, नहीं तो मारेगा न. बोलेगा साले तुम मेरी लड़की से प्यार करता है. सही में मैं तुमसे प्यार करता कर हूं, तुम नहीं करती हो मैं करता हूं.
तुम करती हो मुझे मालूम है. टीचर ने लड़की से पूछा, जान बोलू, जान बोल सकता हूं..? परीक्षा में चिट लेकर जाओ कोई पकड़ेगा तो मेरा नाम ले लेना. तुम्हारा लवर ही बॉस है. बीच-बीच में छात्रा जब पढ़ाई की बात करती है तो शिक्षक कहता बात चेंज कर रही हो. फिर कहता है कि लव यू मेरी जान, तुम मैच्योर्ड हो. यह बात हमारे-तुम्हारे बीच रहना चहिए. आइ लव यू जान, आइ लव यू, आइ लव यू, तुम फेल नहीं हो सकती. सूत्रों के मुताबिक, यह बातचीत हाल ही में संपन्न हुए कंपार्टमेंटल परीक्षा के समय की है.
इसे भी पढ़ें – कोडरमा सीट बनी प्रतिष्ठा की सीट, सीएम ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से बचने की नसीहत दी, चुनाव में जीत के टिप्स दिये
शिक्षक का रोते हुआ ऑडियो भी आया
शिक्षक का कुकृत्य जब समाज के सामने आया तो एक स्टूडेंट ने उन्हें फोन किया. स्टूडेंट ने जब कहा कि आप प्रतिष्ठित स्कूल के अच्छे टीचर हैं, आपको ऐसा नहीं करना चहिए तब वह फफक कर रोने लगे. कहने लगे कि सब खत्म हो गया, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे. इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह लोकसभा :26 प्रत्याशियों में से आठ के नामांकन रद्द, 18 के सही पाये गये
प्रिंसिपल ने फोन नहीं उठाया
इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल से उनका पक्ष लेने के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश फोन पर की गयी. रिंग होने के बावजूद प्रिंसिपल ने फोन रिसीव नहीं किया.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुरः कुर्मी, आदिवासी और शहरी वोटरों के त्रिकोण में छिपा है चंपई और विद्युतबरण का भविष्य



