Bihar

बक्सर और मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Muzaffarpur/Buxar : बिहार के मुजफ्फरपुर और बक्सर में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी संजय शाही को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया.  इसके खिलाफ मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक पंचायत चुनाव में वह अपने एक करीबी को उतार कर दहशतगर्दी कर रहा था.

जिसकी शिकायत लोगों ने प्रशासन से की थी. एक पुराने मामले में उसका बेल टूट चुका है. पंचायत चुनाव प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए एसएसपी जयंत कांत के निर्देश पर औराई पुलिस ने घेराबंदी करके औराई के शाही मीनापुर स्थित पैतृक गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया. 2001 के पहले पंचायत चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता व मुखिया प्रत्याशी केके शाही को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याएं हल करने की मांग

बक्सर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को दबोचा

जिले की पुलिस ने कुख्यात अपराधी संतोष पासवान और उसके साथियों को  आपराधिक योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है. इनके पास हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार संतोष पासवान अपने दो साथियों के साथ कुछ प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का टेंडर भी ले चुका था. डीएसपी गोरख राम द्वारा बताया गया कि संतोष पासवान हत्या, बैंक लूट, डकैती जैसे कई संगीन जुर्मों में शामिल रहा है. बहुत दिनों से फरार चल रहा था.

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कई ठिकानों पर पहले भी छापेमारी की जा चुकी है. संतोष पासवान पर बक्सर मुफस्सिल थाना में एक, नगर थाना में एक, राजपुर थाना में सात, कैमूर के रामगढ़ थाना में एक व रोहतास के बिक्रमगंज थाना में एक संगीन जुर्म का मामला दर्ज है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों में संतोष पासवान रोहतास जिले के बीसी कला निवासी है. जबकि विशाल कुमार और अक्षय कुमार पासवान कैमूर जिला के दादरा गांव निवासी है. इनके पास से दो देशी पिस्तौल, 315 बोर का ज़िन्दा गोली छह, चार मोबाइल, एक ग्लैमर बाइक के साथ 5 किलो गांजा भी इनलोगों के पास से बरामद किया गया है. सन्तोष पासवान बक्सर सेंट्रल जेल से भी अपने कुछ साथियों के साथ फरार हो गया था.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय

 

Related Articles

Back to top button