
Ranchi: राज्यभर में कांट्रैक्ट पर कार्यरत 30 हजार एनएचएम कर्मी अपर मुख्य सचिव के विरोध और अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. जिससे जिलों की रिपोर्टिंग कोरोना काल में प्रभावित हो गई है. इसके अलावा हेल्थ से जुड़े कई काम भी प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में कार्य बहिष्कार पर डटे एनएचएम कर्मियों का कहना है कि अगर जल्द ही स्टेट प्रोग्राम मैनेजर को काम पर वापस नहीं रखा जाता है और उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो एनएचएम कर्मी मरीजों का इलाज भी ठप कराने के मूड में है. जिससे साफ है कि इस बार एनएचएम कर्मी किसी भी हाल में झुकने को तैयार नहीं है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याएं हल करने की मांग
ये हैं मांगें
-स्टेट प्रोग्राम मैनेजर ज्वाला प्रसाद की बर्खास्तगी को वापस लिया जाए
-कोरोना काल में बेहतर काम करने के बावजूद सुनियोजित तरीके से हटाने की प्रक्रिया बंद किया जाए
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय




