DumkaJharkhandMain Slider

दुमका : सड़क पर बने गड्ढों से अनियंत्रित होकर कार पर पलटा ट्रक, छह की मौत

Dumka: सड़क में गड्ढा होने के कारण एक ट्रक असंतुलित होकर कार के ऊपर पलट गया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी.

यह घटना मंगलवार की देर शाम दुमका देवघर मुख्य मार्ग के जामा स्थित एसबीआइ शाखा के पास हुई. मारुति कार के उपर ट्रक गिरने से मौके पर ही 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 2 पुरूषों की मौत हो गयी.

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने घटना से आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के भेलवाघाटी से लापता पंचायत सचिव का मिला शव

दुमका में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे

दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार.

हादसे में मारे गये छह लोगों में से कुछ पटना के रहने वाले थे जो दुमका में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे. यहां से पटना लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार कार लगभग 45 मिनट तक ट्रक के नीचे दबी रही. घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर ट्रक को कार के ऊपर से हटवाया, लेकिन तब तक कार में सवार सभी की मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – 25 अगस्त को 855 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत, झारखंड में कुल 31973 केस हुए

ट्रक में लोड था चावल

चावल लदा ट्रक दुमका की तरफ जबकि कार देवघर की तरफ जा रही थी. यह कार दुमका के रहने वाले संजीव कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है.

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि दुमका-देवघर सड़क की हालत काफी भयावह हो गयी है. ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के भेलवाघाटी से लापता पंचायत सचिव का मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button