
Jamshedpur : गम्हरिया एक्सआइटी कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टॉफ की ओर से कॉलेज कैंपस में क्रिसमस और न्यू इयर पिकनिक का आयोजन किया गया. इस मौके पर सभी नन टीचिंग स्टॉफ, प्राचार्य फादर फ्रांसिस, फादर दयानिधि, जेवियर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल, एडमिनिस्ट्रेटर ब्रदर अमलराज ने प्रबंधन का प्रतिनिधित्व किया. इस मौके पर प्राचार्य फ्रांसिस ने कहा कि इस तरह के आयोजन करने से पूरे कॉलेज परिवार में नव ऊर्जा का संचार एवं सृजन होता है. साल भर सभी कर्मचारी मिलजुलकर एकजुट होकर काम करते हैं. हमलोग सभी नए साल 2022 में प्रवेश करने वाले हैं. सभी को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनायें. मौके पर आयोजन को सफल बनाने में हेलन, दिलीप, सीमा ने सक्रिय योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम जिले में दो साल में खर्च किये गये 340 करोड़ : डीसी




