JharkhandLead NewsRanchi

स्थापना दिवस पर करोड़ों रुपये खर्च कर हेमंत सरकार ने दिखाये मुंगेरी लाल के हसीन सपने: दीपक प्रकाश

Ranchi : हेमंत सरकार के दो साल बुधवार को पूरे हो गये. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने इस मौके पर एक बार फिर सरकार को घेरा. कहा कि करोड़ों रुपये वर्षगांठ के जश्न पर सरकार ने खर्च किये. जनता को फिर से गुमराह किया. जनता के सामने झूठ का पुलिंदा परोसा गया है. यह सरकार मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने में माहिर है. झूठे वायदे और वायदों से मुकरना, इस सरकार की नीयत और नीति में शामिल है.

राज्य में खनिज संपदा की लूट, पंचायत स्तर तक फैले भ्रष्टाचार, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की जर्जर स्थिति पर सरकार निरुत्तर है. मौन साध कर बैठी है.

इसे भी पढ़ें:ऑडियो वायरलः डीवीसी अधिकारी कह रहे कि ऐसे वक्त बिजली कटौती की जा रही ताकि पब्लिक हंगामा करे और सरकार पर दबाव बने

करप्शन को जस्टिफाई कर रही है सरकार

दीपक प्रकाश ने कहा कि जेपीएससी में हुए भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को सरकार जस्टिफाई करती है. बलात्कार और उग्रवाद की बढ़ती घटनाओं पर सरकार चुप्पी साध लेती है.

एसटीएसी न्यायालय के आदेश के बावजूद मुख्यमंत्री के चहेतों पर अबतक केस दर्ज नहीं होना साबित करता है कि यह सरकार आदिवासी दलित विरोधी नियत वाली सरकार है.

धान के बकाये पैसे, पूरे राज्य में क्रय केंद्रों की कमी, किसानों के ऋण माफी के वादों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. यह सरकार युवाओं पर लाठी बरसाने वाली सरकार की छवि बना चुकी है. छठ, दीपावली, दशहरा पर्व में भी युवाओं पर यह सरकार बेरहम रही.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand : अधिकारियों को परफॉर्मेंस मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने के लिए फिर मिला अतिरिक्त समय

इस सरकार को बताना चाहिए कि प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ. संविदाकर्मियों, सहायक पुलिसकर्मियों, पंचायत सचिव, अभ्यर्थियों सहित अन्य रद्द नियुक्तियों पर भी सरकार के मुखिया मौन रहे.

लोकायुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त की नियुक्ति, महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग जैसे संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों का खाली रहना सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है.

इसे भी पढ़ें:केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल, इन्टर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइक्लिंग कैंपेन-2 लांच

कोरोना जांच मशीन खरीद नहीं हो रही. पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा नहीं. फिर से नयी घोषणाओं के साथ जनता को छलने की तैयारी हो रही. बेरोजगारी भत्ता, किसान ऋण माफी की तर्ज पर पेट्रोल डीजल में छूट भी नियमों और पाबंदियों, शर्तों के मकड़जाल में फिसड्डी साबित होगी.

सरकार नियोजन नीति, पर भी जनता को भ्रमित करके रखी है. जनता इस सरकार को दो वर्षों में सिर से पैर तक समझ चुकी है. अब फिर इनके झांसे में नहीं आनेवाली.

इसे भी पढ़ें:बिजली की समस्या से परेशान जनता, छह-सात घंटे हो रही बिजली कटौती

Related Articles

Back to top button