
Palamu : कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रान को लेकर बन रही तीसरी लहर की संभावना के बीच पलामू जिले में 15-18 आयु वर्ग के युवाओं को वैक्सीन देने की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया गया है. बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पलामू के सीएस डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को इस सिलसिले में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के 1.41 लाख लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया जायेगा. बच्चों को को-वैक्सीन दिया जायेगा. 15 जनवरी तक फर्स्ट डोज का टीकाकरण पूर्ण करने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित है.
सिविल सर्जन ने चालू वर्ष 2021-22 की स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां गिनाई. जिले में 14 लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अभी तक नौ लाख 80 हजार यानि 70 प्रतिशत और दूसरा डोज छह लाख 44 हजार यानि 46 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गयी है.
इसे भी पढ़ें:26 जनवरी से राज्य में पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की राहत, सिर्फ दोपहिया वाहनों को मिलेगा लाभ
दो लाख वैसे लोग हैं, जो जिनका दूसरा डोज का टीकाकरण लेने का समय पूरा हो चुका है. वैसे लोगों पर फोकस कर दूसरा डोज दिया जायेगा.
सीएस ने कहा कि नियमित टीकाकरण में पलामू की उपलब्धि 73 प्रतिशत है. 33 स्पेशल टीम काम रही है. एनआरएचएम के तहत 135 लोगों की एएनएम, जीएनएम और लैब टेकनेशियन में नियुक्ति की गई है.
इसे भी पढ़ें:स्थापना दिवस पर करोड़ों रुपये खर्च कर हेमंत सरकार ने दिखाये मुंगेरी लाल के हसीन सपने: दीपक प्रकाश
नये एएनएम और जीएनएम को ट्रेनिंग देकर कोविड जांच में लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को बढ़ाने के लिए पलामू जिले में निजी नर्सिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को हर घर दस्तक महाभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया है.
विभागीय कार्यों का उल्लेख करते हुए सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ दे दिया गया है. सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को पावना नहीं मिला है, उसका भुगतान कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand : अधिकारियों को परफॉर्मेंस मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने के लिए फिर मिला अतिरिक्त समय
सेवानिवृत ए ग्रेड नर्स शांति देवी का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है, उसका निष्पादन कर दिया गया है. अप्रैल 2020 में कोविड काल में सरकार द्वारा चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों का प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है. मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अनूप, अतुल सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल, इन्टर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइक्लिंग कैंपेन-2 लांच




