Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिले में दो साल में खर्च किये गये 340 करोड़ : डीसी

Jamshedpur :  जिले के डीसी सूरज कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में पिछले दो साल के अंतराल में विकास कार्य में 340 करोड़  रुपये खर्च किये गये हैं. इसमें योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन शामिल हैं. सभी योजनायें धरातल पर उतरे और जिले के लोगों को इसका लाभ मिले यह प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. इसमें 180 योजनायें शामिल हैं. आपकी सरकार-आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले में साढ़े 8 लाख लोगों को इसका लाभ दिया गया है. इसके तहत 521 करोड़ रुपये का वितरण भी किया गया है.

2.30 लाख मिली शिकायतें

डीसी ने कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करने से लोगों ने खुलकर शिकायतें भी की. इसमें कुल 2.30 लाख शिकायतें मिली थी. इसमें से 70 प्रतिशत शिकायतों का समाधान तत्काल ही कर दिया गया था. बाकी का समाधान भी समय रहते ही करने का प्रयास किया जा रहा है. डीसी ने कहा कि भले ही सरकार की तरफ से शिविर लगाने का काम समाप्त कर दिया गया है, लेकिन उनके प्रयास से बुधवार को इस तरह का शिविर पंचायत क्षेत्रों में लगाने का काम किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- बिहार : झारखंड पुलिस ने रिटायर्ड BSF जवान के घर पर की छापेमारी, नक्सलियों से सांठगांठ का है आरोप

Related Articles

Back to top button