Jamshedpur

जिससे था अवैध संबंध उसी से पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, महिला ने पहले थप्पड़ जड़ा फिर उसके लोगों ने कर दी हत्या

राजाराम सोरेन की हत्या में शामिल सभी 9 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा में 10 जून को हुई राजाराम सोरेन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या में शामिल एक महिला के साथ कुल नौ लोग शामिल थे, सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से पुलिस ने 4 मोबाईल, एक बाइक और अन्य चीजें बरामद की है.हत्या का कारण बताया जा रहा है की मृतक राजाराम सोरेन का हत्या में शामिल महिला से संपर्क था और महिला के साथ मोबाइल और पैसे की लेन देन था, जिससे दोनों में झगड़ा हुआ और इसी क्रम ने महिला ने राजा राम सोरेन पर हाथ उठाया था और वहां मौजूद लोगों ने महिला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसका शव को जंगल में फेंक दिया था. जिससे पुलीसिया अनुसांधन में कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है. वहीं पुलिस इस मामले में और कई बिन्दुओ पर जांच पड़ताल कर रही है. सभी आरोपियों को जेल दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: चंपाई को लेकर बाबूलाल ने फिर हेमंत को लिया निशाने पर, कहा- सोरेन परिवार के लिए दरी बिछाने और झंडा ढोने के लिए ही हैं झामुमो वर्कर

Related Articles

Back to top button