JamshedpurJharkhand

एबीएम महाविद्यालय इंटरमीडिएट शासी निकाय की बैठक में चालू वित्त वर्ष के बजट को मंजूरी

Jamshedpur : एबीएम महाविद्यालय इंटरमीडिएट शासी निकाय एवं वित्त समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को प्राचार्य डॉ मुदिता चंदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में महाविद्यालय के इंटरमीडिएट संचालन में हुए खर्च का ऑडिट रिपोर्ट बर्सर डॉ राजेंद्र भारती ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर झारखंड अधिविध परिषद जैक रांची भेजने का निर्णय लिया गया. इसके बाद वित्तीय वर्ष 21-22 इंटरमीडिएट संचालन में अनुमानित खर्च का बजट बर्सर (आय) डॉक्टर जेपी नारायण ने प्रस्तुत किया. बैठक में कई बिंदुओं पर विचारोपरांत आय के अनुरूप बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में अंग्रेजी विभाग में चयनित शिक्षिका कृतिका भगत तथा वाणिज्य विभाग में पल्लवी श्री को दिसंबर महीने से रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्वागत भाषण प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मुदिता चंद्रा ने किया. बैठक का आयोजन एवं संचालन इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ आरके चौधरी ने किया. बैठक में शासी निकाय के मनोनीत सदस्य टाटा स्टील के डॉ हसन इमाम मल्लिक एवं शिवाकांत पांडे, पवन परिवाल (सीए), डॉ बीएन ओझा, डॉ बीवी भुइयां, प्रोफेसर बीपी महारथा, नवनीत कुमार सिंह, डॉक्टर अंजुम आरा, संगीता सरकार, उपेंद्र राणा, डॉ पीके भुइयां, मंथन पांडे,राधेश्याम तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – न बेटी की लाश मिली, न न्याय, दो महीने से वृद्ध माता-पिता लगा रहे हैं थाना और एसएसपी कार्यालय का चक्कर

Related Articles

Back to top button