JharkhandLead NewsRanchi

आज से राजधानी में भारी वाहनों की नो एंट्री, 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगे

Ranchi : दुर्गापूजा के दौरान शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में वाहनों के परिचालन के समय बदलाव किया गया है. 11 अक्टूबर यानी आज से 15 अक्टूबर विजया दशमी तक राजधानी में भारी वाहन परिवर्तित मार्ग से चलेंगे. जबकि सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान निजी और यात्री वाहनों के लिए भी निर्देश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें :  गोमिया प्रखंड के जमुआबेड़ा गांव विकास से अछूता, नहीं बनी सड़क

रांची की प्रभारी ट्रैफिक एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देशानुसार 11 से 15 अक्टूबर तक शाम चार बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. दिन में वाहन चल सकते हैं. ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किये गए हैं. पूजा के दौरान शहर में पांच स्थान सैनिक मार्केट, न्यू मार्केट, जाकिर हुसैन पार्क, रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड और जिला स्कूल परिसर में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी. वहीं, शहर के प्रमुख 39 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाया गया है.

शहर में पूजा को लेकर पांच स्थान पर अलग-अलग रूट से आए वाहनों के लिए पड़ाव की सुविधा बहाल की गई है. राजधानी में सैनिक मार्केट और चर्च काम्पलेक्स, रातू रोड में न्यू मार्केट टेम्पो स्टैंड, डॉ जाकिर हुसैन पार्क, रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड और जिला स्कूल परिसर में अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले वाहन के पड़ाव की व्यवस्था रहेगी.

Related Articles

Back to top button