Jamshedpur

विश्व कैंसर दिवस पर इनर व्हील क्लब ने सोनारी में निकाली रैली

Jamshedpur : जमशेदपुर के इनर व्हील क्लब आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर, आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर वेस्ट, आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट और आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर जेस्ट ने कदमा सोनारी लिंक रोड पर मंगलवार को  विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में क्लब अध्यक्षों में विनीता शाह, उर्वशी वर्मा, सोनाली मोहंती और प्रीति खारा, 2 सीजीआर डॉ मंजू रानी सिंह और निभा मिश्रा, सदस्यों में रंजीता सिन्हा, शंपा उपाध्याय, रीमा झा और मीनू भाटिया आदि शामिल थे. रैली का उद्देश्य जनता का ध्यान कैंसर की ओर आकृष्ट करना था और कैसे इसका जल्द पता लगाना था. आयोजकों ने कहा कि यह दुनिया भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है. इसमें 6 में से एक की  मौत होती है. इस तरह की रैली इनर व्हील क्लब की ओर से बिहार और झारखंड के विभिन्न शहरों में भी निकाली गई थी.

इसे भी पढ़ें- सोनारी में 28 फीट की प्रतिमा बनाने में कमेटी के संरक्षक असीत मोइत्रा पर FIR

 

 

Related Articles

Back to top button