
Ranchi: राज्य सरकार ने घुनिया (कैबर्त)जाति को राज्य के अत्यंत पिछड़े वर्ग की सूची में शामिल कर दिया है. इस जाति अनुसूची-1 के क्रमांक-11 पर दर्ज केवर्त,माहिस्य के बाद दर्ज करने की स्वीकृति दी है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग ने घुनिया जाति को अत्यंत पिछड़े वर्ग में शामिल करने की अनुशंसा की थी. आयोग की खंडपीठ,प्रश्नावली तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर संग्रहीत सामाजिक,शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति की सूचनाओं,तथ्यों एवं गवाहों के बयानों तथा स्थानीय पदाधिकारियों के बयानों को देखते हुए आयोग ने राज्य सरकार परामर्श दिया था. इसी आलोक में सरकार की मंजूरी के बाद विभाग ने आदेश जारी किया है.
इसे भी पढ़ें: काशीडीह हाई स्कूल में जूनियर ब्लॉक के बच्चों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण




