
New Delhi : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार सुकोरो मनाबे, क्लॉस हेसलमन और जॉर्जियो परिसी को देने का एलान किया है. इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है.
जूरी ने बताया कि सुकोरो मनाबे ने प्रदर्शित किया है कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है. उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : प्रियंका से मिलने जा रहे छत्तीसगढ़ के CM बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका, फर्श पर बैठ कर बोले, बिना मिले नहीं जाऊंगा
पिछले वर्ष इन्हें मिला था पुरस्कार
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था.
इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर (8,49,55,194 रुपये) का नकद इनाम दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक! चाइल्ड पोर्नोग्राफी में झारखंड देश में तीसरे नंबर पर, बिहार है सबसे ऊपर




